रिपोर्टर — सुरज पुरेना
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशन श्रीवास (उम्र 30 वर्ष), निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकंडा को पुलिस ने मौके से धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मामला अपराध क्रमांक 866/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंहगुरु के निर्देश पर चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। 21 जून को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि प्रभात चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सरकंडा पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।




Signed up with Jilievo3 and so far, the experience’s been good. Worth a look if you’re exploring! More info here jilievo3.
Been messin’ around with the Dreamjiliapp. Easy to use and got some cool features. Give it a shot dreamjiliapp.
Betvisacasino’s got a decent selection of games. Spent a few hours there yesterday with some good wins. Check ’em out betvisacasino.