रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Bilaspur / भारत के मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम, जिन्हें बालू के नाम से भी जाना जाता है, उनका जन्म तेलुगू परिवार में 4 जून को हुआ था, उनके पिता का नाम एसपी सांबामूर्ति था। आंध्र समाज बिलासपुर के सौजन्य से 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा उनकी स्मृति में रविवार को संगीत का कार्यक्रम होटल एमेरल्ड पुराना बस स्टैंड पर भव्य आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथि गण तेलुगु समाज बिलासपुर के अध्यक्ष एन वी रमना मूर्ति, आर मनोरथ बाबू, यू मुरली राव, कमलेश लवहातरे, संजीव पाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी, 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन शाह सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनकी गए गीतों को प्रस्तुत करने छत्तीसगढ़ के हर जिले से गायक कलाकार आकर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दिए।

कार्यक्रम में अतिथि छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंगम के सचिव आर मनोरथ बाबू ने कहा कि एसपी बालासुब्रमण्यम एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक और फिल्म निर्माता थे।उन्होंने 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। 6 बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता, एसपी बालासुब्रमण्यम तेलुगु परिवार में पैदा हुए हैं यह हमारे समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है हमारे समाज एवं अन्य समाज सभी को संगीत के क्षेत्र में उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मुख्य रूप से निम्न गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति दिए डॉ संजय कृष्टि धमतरी-माऊथआर्गन वादक बेहतरीन आर्गन बजाए, एकता सिंह- धमतरी, के अरुणा राव – धमतरी, श्रीमति काँती मोर्य – राजनन्दगांव, प्रेम चौहन, सहतर पाटले जांजगीर चांपा, सत्यजीत घोष- बिलासपुर, माया बानवारे-बिलासपुर, संजय कौशिक – बिलासपुर धमतरी, प्रेमलाल साहू, संगीता साहू धमतरी, शशिकुमार भट्ट – रायगढ़, जानकी जान की बरे बरेठ – कोरबा, पी.एस.श्रीनिवास – बिलासपुर, विरेन्द्र सेन – रायपुर, विरेन्द्र रमेश सिंह- बिलासपुर, रमेश, जय सिंह – बिलासपुर, लक्की नायक- रायपुर, काजल मुहेश्वरी,नीशा दर्वे – कोरबा, मनीषा अवस्थी – बिलासपुर रानो पसेसिया – बिलासपुर, कु.अंजली- बिलासपुर, कु. आरती साहू- रायपुर गेस्ट सिंगर, प्रभाष कुमार कोरबा, गायत्री सोनी-कोरबा, मनहरन करियारे – जांजगीर चांपा, राम राज्य पाण्डेय- जॉजगीर, राजेश जैन रायपुर, सेतु साहू- एंकर – रायपुर, मनहरन सिंह – विडियो ग्राफर – बिलासपुर आदि गायक दिल को छू लेने वाली एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।




Hello! I simply wish to give you a big thumbs up for the excellent info you have got right here on this post.
I am returning to your web site for more soon.