
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)

बिलासपुर / बिलासपुर के चकरभाठा में बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए है ।
जानकारी के चकरभाठा एयरपोर्ट की ओर से बाइक सवार दो युवक अपनी बाइक होंडा शाइन CG 10 BD 1689 से तेज रफ्तार से आए और ऑटो में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि बाइक सवार दोनो युवक घटना स्थल पर ही चारो खाने चित हो गए।
जिस पर तत्काल थाना चकरभाठा की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई।
शराब के नशे में थे युवक…
बताया जा रहा है कि एक लडका बाइक चला रहा था,और दूसरा पीछे बैठा हुआ था, दोनो ने शराब पी रखी थी । नशे में बाइक काफी तेज़ रफ़्तार में चला रहे थे। उनके आगे ऑटो जा रहा था, तेज रफ्तार में ऑटो को जाके थोक दिया।
पुलिस ने जब घायल युवकों की जेब तलाशी की तो युवक के जेब से 3 नग प्लेन देशी मसाला शराब रखा होना पाया गया।


जिले में हर सप्ताह दस सड़क हादसे,आठ मामलों में तेज रफ्तार बन रही वजह….
जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद वाहन चालक सावधानी नहीं बरत रहे। सबसे ज्यादा लापरवाही तेज रफ्तार में वाहन चलाने की सामने आ रही है। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। जहां चार पहिया वाहन तेज गति से चल रहे हैं, वहीं बाइक चालक भी निर्धारित गति सीमा से दुगनी रफ्तार पर फर्रांटे भरते नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।
जिनमें लोगों की जानें गई हैं। जानकारी सामने आ रही है कि सप्ताह में करीब 10 गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें 80 फीसदी हादसों में तेज रफ्तार ही घटना को अंजाम देने की वजह है।
लेकिन इन हादसों के बाद भी प्रशासन द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में लोग न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। बाइक चालकों की लापरवाही भी चिंताजनक है। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब तेज रफ्तार में बाइक चलाने के कारण गंभीर हादसे हुए।
जांच पड़ताल में पता चला है कि अधिकांश वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और सड़क पर बेतरतीबी से चल रहे हैं। नियमानुसार लागू की गई गति सीमा के नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालक कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तेज रफ्तार पर में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


जनता से अपिल….
बाइक अधिकतम गति पर चलाने से उसके नियंत्रण में दिक्कत हो सकती है और आपको अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी गति को संभालने में मुश्किल हो सकती है। सड़क पर स्पीड की सीमा तय होती है और उसे पालन आपकी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।