सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, सोने के टॉप्स को नकली समझ नदी में फेंका
तखतपुर/बिलासपुर: जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत तखतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
तखतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 का है। प्रार्थी आशुतोष सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11.12.2025 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर किसी कार्यवश बिलासपुर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे की अलमारी में रखे सोने के एक जोड़ी टॉप्स और 7,000 रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल धारा 331(2) और 305 बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर संदेही राम खिलावन धुरी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राम खिलावन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि इस चोरी में उसका साथी संतोष यादव भी शामिल था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 1,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने सोने के टॉप्स को “नकली” समझकर नदी में फेंक दिया था और बाकी पैसे उन्होंने खर्च कर दिए।
गिरफ्तार आरोपी:
राम खिलावन धुरी (उम्र 38 वर्ष), निवासी ब्लॉक रोड, वार्ड क्र. 01, तखतपुर।
संतोष यादव (उम्र 45 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, तखतपुर।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय सहित प्रधान आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी और ओंकार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।



The 188bet apk is the only way to go mobile. 188betzokb offers apk link, easy to download! Download it here: 188bet apk.