सम्मान का मंच, सुरों की महफिल और सेहत की फिक्र; CG CRIME.NEWS के 5 साल का जश्न होगा खास”
बिलासपुर (न्यायधानी): सत्य, साहस और सरोकार के पांच सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाचार संस्थान CG CRIME.NEWS अपना 5वां स्थापना दिवस एक भव्य उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। आगामी 2026 के इस गौरवशाली अवसर पर न्यायधानी के जरहाभाटा स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में ‘जिला स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा।
सम्मान: समाज के सजग प्रहरियों का अभिनंदन
सुबह 11:00 बजे से आरंभ होने वाले इस समारोह में राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। आयोजन के दौरान प्रदेश के माननीय विधायक गण, पार्षदगण, निर्भीक पत्रकारों, देवतुल्य चिकित्सकों और समर्पित सामाजिक संस्थाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “विशेष सम्मान” से नवाजा जाएगा। साथ ही, सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद और सम्मान भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
सांस्कृतिक वैभव: रफी के सुर और बचपन की मुस्कान
कार्यक्रम में कला और मनोरंजन का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। जहाँ एक ओर बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे, वहीं भारतीय संगीत के गौरव मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की मधुर लहरियों से पूरा परिसर संगीतमय हो उठेगा।
स्वास्थ्य सेवा: लायंस क्लब के संग ‘स्वस्थ समाज’ की ओर कदम
संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए, लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल एवं लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा:
निःशुल्क मधुमेह (Sugar) एवं रक्तचाप (BP) जांच
BMI (बॉडी मास इंडेक्स) परीक्षण
विशेषज्ञ स्वास्थ्य परामर्श
की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि ‘स्वस्थ शरीर’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
भोजन एवं भव्य उपस्थिति का आमंत्रण
CG CRIME.NEWS परिवार ने इस गरिमामयी उत्सव में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के लिए भव्य भोज (लंच) की व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही की है। संस्थान के प्रबंधन ने सभी पत्रकार साथियों और नगरवासियों से विनम्र अपील की है कि वे इस उत्सव में सहभागी बनकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
आयोजन
स्थान: पूज्य सिंधी पंचायत भवन, सिंधी कॉलोनी, जरहाभाटा, बिलासपुर।
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक। दिनांक 8 फरवरी दिन रविवार


