बिलासपुर: कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी ‘जनता’ गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का ‘प्रहार’ जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार कोनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जलसों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है।
तालाब के पास ग्राहक का इंतज़ार कर रहा था आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जलसों का निवासी अजय वर्मा उर्फ जनता बिसाहिन तालाब के पास शराब बेचने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर घेराबंदी की। मौके से आरोपी अजय वर्मा (36 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके पास से 125 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

शराब बनाने का कारखाना भी पकड़ाया
पुलिस ने न केवल शराब जब्त की, बल्कि शराब बनाने की सामग्री जैसे सिल्वर डेंकची, गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया है। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:
अमित पवार
जिला क्राइम रिपोर्टर
CG Crime News
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


