बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अरपा नदी में हुई युवक की हत्या का खुलासा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सिटी कोतवाली पुलिस ने अरपा नदी चेक डैम के पास हुई युवक की अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट के इरादे से की गई इस वारदात में आरोपियों ने युवक को पुल से नीचे फेंक दिया था।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.07.2025 को अरपा नदी चेक डैम के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी (25 वर्ष), निवासी नरगोड़ा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम और टेक्निकल रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर धारा 103(1), 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कार्यवाही और खुलासा
सीएसपी गगन कुमार और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने ‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया:
- विकास उर्फ भोले केवट (20 वर्ष)
- शनि उर्फ छोटू गंधर्व (20 वर्ष)
पूछताछ में कबूलनामा:
आरोपियों ने बताया कि शराब के नशे में उन्होंने अकेले बैठे राजेंद्र को देखा और लूट की नीयत से उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेदम पीटा और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया।
बरामदगी और गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




References:
Online Casino ohne Einzahlung Casino Royale Spiel
References:
Sky vegas casino jandlfabricating.com