ब्युरो रिपोट राहुल खटवानी
सांसद-विधायक निधि मद के निर्माण कार्यां को प्राथमिकता से पूर्ण करें : कलेक्टर
समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली
उत्तर बस्तर कांकेर, 9 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर लंबित प्रकरणों एवं विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल शुरू करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विभिन्न विभागों में निष्क्रिय बैंक खातों को अब तक समायोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग में डीफ एकाउंट की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर निष्क्रिय खातों को समायोजित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसी तरह ऐसे शासकीय वाहन जो 15 साल चल चुके हैं, उनका हर हाल में शत-प्रतिशत अपलेखन करने के निर्देश जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत निर्माण के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण के सभी कार्यों को प्रारंभ कर आगामी मई माहांत तक पूरा करने के भी निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी को निर्देशित किया। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबध्ांन सहित स्वास्थ्य विभाग पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत के अलावा विभिन्न कार्यों में प्रगति लाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने ई-ऑफिस का क्रियान्वयन एवं बॉयोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम का कड़ाई से पालन करने तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर श्री हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं बी.एस. पैकरा, विभिन्न अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।



Heard about win2023bet1. Rolling the dice and see if I can strike it rich! Good luck to me or what?! win2023bet1 Let’s get this bread.
Need some reliable kèo nhà cái? I’m always on the hunt for the best odds. FB88 keeps popping up. Is it good? keo nha cai fb88 Might give them a peak.
Anyone know where to download the 188bet app safely? Need a reliable link, don’t want to risk my phone. Here’s one 188bet download, is it legit?