ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अर्पित की पुष्पांजलि
बिलासपुर | भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज बिलासपुर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीडीसी कॉलेज के समक्ष स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
शिक्षा को हथियार बनाकर भेदभाव के विरुद्ध लड़ी लड़ाई: तोखन साहू

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा:
”आज हम भारत के महान सपूत और समाज सुधारक डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करने एकत्रित हुए हैं। उन्होंने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज में व्याप्त ऊँच-नीच व भेदभाव के खिलाफ सशक्त आवाज उठाई। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।”
समानता और न्याय का आधार है हमारा संविधान: अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबा साहेब के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने आह्वान किया:
”बाबा साहेब का सपना था कि समाज में हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए ताकि एक बेहतर और समावेशी समाज का निर्माण हो सके।”
वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर शहर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, पूर्व महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, संतोष कौशिक और घनश्याम कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम में स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, अभिषेक बोले, सतीश सोनकर, नारायण गोस्वामी, महेश चंद्रिकापुरे, राजेश सिंह, बल्लू हरियाणी, बीआर महोबिया, रमेश जायसवाल, देवेश खत्री, महर्षि बाजपेयी, निलेश सिंह, देवाशीष दत्ता, आनंद महरौलिया, अमर रूपानी, मुकेश भारत, धर्मेन्द्र चंद्राकर, कैलाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


