ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
बिलासपुर के वसंत विहार चौक पर सड़क जाम कर मनाया गया जन्मदिन; एसएसपी की सख्ती के बावजूद नियमों की उड़ी धज्जियां
बिलासपुर: शहर के हृदय स्थल वसंत विहार चौक पर स्थित मंदिर के समीप आज भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई, जब डॉ. धर्मेंद्र दास द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य मंदिर के बगल में टेंट लगाकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा Let’s चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही।


नियमों की अनदेखी और ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. धर्मेंद्र दास के जन्मदिवस पर मंदिर के बगल में जहाँ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। मुख्य मार्ग पर इस तरह के अनधिकृत कब्जे के कारण वसंत विहार और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसएसपी रजनीश सिंह के निर्देशों की अवहेलना
हैरानी की बात यह है कि यह उल्लंघन उस समय हुआ है जब बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनीश सिंह शहर में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर अत्यंत सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। एसएसपी सिंह ने पूर्व में कई बार स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाना, केक काटना या किसी भी प्रकार का टेंट लगाकर यातायात बाधित करना अपराध की श्रेणी में आएगा और ऐसे मामलों में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही सख्ती के बावजूद, इस तरह के सार्वजनिक आयोजन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
कार्रवाई पर टिकी सबकी नज़रें
एक ओर जहाँ शहर की पुलिस ‘रोड रेज’ और सार्वजनिक स्थलों पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर एक रसूखदार व्यक्ति द्वारा सड़क पर किए गए इस आयोजन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब आम जनता के बीच चर्चा का विषय यह है कि क्या बिलासपुर पुलिस डॉ. धर्मेंद्र दास के खिलाफ वही सख्त रुख अपनाएगी जो आम जनता के लिए अपनाया जाता है।
अब देखना यह होगा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है। क्या एसएसपी रजनीश सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित विभाग कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, या यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?



Bài này viết khá có chiều sâu, không bị kiểu nhồi info cho có nên đọc rất “nuột”. Đoạn chèn hi88.tours được đặt đúng nhịp, giúp Hi88 xuất hiện tự nhiên mà vẫn giữ được độ tin cậy.