ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
महाप्रबंधक के साथ ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न”
बिलासपुर – 11 मई 2026आज दिनांक 11 मई 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर स्थित सभागार में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन के जोनल प्रेसिडेंट श्री एम.एस. खोब्रागड़े, जोनल सेक्रेटरी श्री प्रभात पासवान, जोनल वर्किंग प्रेसिडेंट श्री जी. चन्द्रशेखर सहित बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री आदित्य कुमार एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) डॉ. दर्शनिता बी. अहलुवालिया बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के समक्ष पदोन्नति, स्थानांतरण तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के रेल कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया। इस पर सभी विभागाध्यक्षों द्वारा विभागवार जानकारी एवं आवश्यक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों का नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।


