घर में घुसकर चाकूबाजी करने वाले 03 आरोपी व 01 अपचारी बालक गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले के अनुसार, दिनांक 17.05.2026 की रात करीब 10:35 बजे आरोपियों ने प्रार्थिया के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर आरोपी घनश्याम व उसके साथी जबरन अंदर घुस आए और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने प्रार्थिया के पति पर हाथ-मुक्के और धारदार चाकू से हमला कर दिया तथा ईंट-पत्थर मारकर फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश व अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी अविनाश मसीह (26 वर्ष), पुनीत राव गजवे (22 वर्ष), पियुष रजक (19 वर्ष) तथा 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी अविनाश से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार चाकू व मोबाइल और अन्य आरोपियों से मोबाइल जप्त किए गए हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


