ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल बिलासपुर ने वनवासी बालिकाओं संग किया हनुमान चालीसा का पाठ
बिलासपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की साधना पूर्ण रूप से सफल होने के पावन अवसर पर, बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल (बिलासपुर) द्वारा एक विशेष धार्मिक एवं संस्कारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल की सदस्यों ने 15 से 16 वर्ष की वनवासी बच्चियों के साथ मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने बच्चियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन को जीने का मार्ग है। उन्होंने सिखाया कि कठिन समय में हनुमान चालीसा का पाठ हमें संकटों से लड़ने का साहस और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।
इस गरिमामयी अवसर पर वनवासी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिव्या सिंह, आरती दांडेकर, उज्जवला शिंदे, डॉ. कुश कुमार श्रीवास्तव और हिरदेश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, मातृशक्ति मंडल से सह-प्रभारी शिप्रा भौमिक और सुश्री हिमानी सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


