तिल्दा नेवरा में अशांति फैलाने वाले 04 उपद्रवी भेजे गए जेल
तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 14जून 2026: क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जबरन लड़ाई-झगड़ा और परिशांति भंग करने वाले 04 उग्र असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में कुछ युवकों द्वारा विवाद और हुड़दंग करने की शिकायत मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उपद्रवियों को समझाने का प्रयास किया, तो वे अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को तत्काल अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) न्यायालय तिल्दा नेवरा के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों का जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय वर्मा (23 वर्ष, ताराशिव), विजय कोसले (21 वर्ष), रवि यादव (23 वर्ष, दोनों निवासी तुलसी नेवरा) और शोभू साहू (19 वर्ष, तिल्दा) शामिल हैं।
विशेष कार्रवाई: तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए अब उनका एक पृथक डोजियर (क्रिमिनल रिकॉर्ड) भी तैयार किया जा रहा है।


