सकरी पुलिस की तत्परता: डॉग स्क्वायड की मदद से चंद घंटों में चोरी के आरोपी गिरफ्तार, ₹60,000 के जेवर बरामद
बिलासपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 12.06.2026 की रात साईनगर उस्लापुर निवासी प्रार्थिया नीता बघेल जब अपनी ड्यूटी पर गई थीं, तब अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी सकरी ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड के साथ तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ऐसे पकड़े गए आरोपी:
डॉग मास्टर राम मिलन सिंह के नेतृत्व में पुलिस डॉग ने घटनास्थल पर छोड़े गए सुरागों से गंध पाकर सीधे संदेही विकास चतुर्वेदी (24 वर्ष) और अमन टंडन (20 वर्ष) के घर तक पुलिस को पहुँचा दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बरामदगी:
आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी चांदी की पायल, दो नग चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी सोने के कान के कुंडल और एक नग फुल्ली (कुल कीमत लगभग ₹60,000) बरामद कर ली गई है। इस त्वरित कार्रवाई में सकरी पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की सराहनीय भूमिका रही।
थाना: सकरी | अपराध क्र. – 570/2026 | धारा: 331(4), 305(A) बीएनएस


