चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब और बीयर के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 24 K 2311) पर एक लड़के को पीछे बैठाकर चकरभाठा से परसदा की ओर जा रहा है, जिसके पास भारी मात्रा में शराब है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने होटल सेंट्रल प्वाइंट के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर उक्त मोटरसाइकिल को रोका।
वाहनों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो प्लास्टिक बोरियों में रखी 120 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत ₹9,600) और 06 नग बीयर (कीमत ₹1,260) बरामद हुई। पुलिस ने ₹50,000 मूल्य की टीवीएस गिक्सर मोटरसाइकिल सहित कुल ₹60,860 का मशरुका जप्त किया है।
आरोपियों का विवरण एवं कार्रवाई:
- मुख्य आरोपी: अजय कौशिक (उम्र 36 वर्ष), निवासी- हिर्री, जिला बिलासपुर।
- सह-आरोपी: एक विधि से संघर्षरत बालक।
पूछताछ में आरोपियों ने शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कौशिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 47 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जनअपील: चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपराध मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों या अपराधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय थाने या डायल 112 पर सूचना दें। सूचनाकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

My usual response to new bookmarks is to forget them but this one I have already returned to twice, and a look at thisdomainisabdu pulled me back a third time, the actual return rate to bookmarked sites is the real measure of value and this one is clearing that measure at a notable rate already.