बाईक चोरों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार; चोरी की 3 दुपहिया वाहनों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाईन पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बिलासपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास से वाहन चोरी करने वाले 02 मुख्य आरोपियों और चोरी के वाहन खरीदने वाले 02 खरीदारों सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों (बिल्हा, सिरगिट्टी, सिविल लाइन) से चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल और 01 एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक दास मानिकपुरी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिलासा छात्रावास के पास से उनकी सफेद एक्टिवा स्कूटी (CG 10 JD 3517) चोरी हो गई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन रोड पर संदिग्धों को घेरा। कड़ी पूछताछ में मुख्य आरोपी दुर्गेश निषाद और ईश्वर निषाद ने बिलासा छात्रावास, दगौरी बिल्हा और चुचुहियापारा ओवरब्रिज के पास से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गाड़ियां आशुतोष कुमार मिरी और लक्ष्मण विश्वकर्मा को बेची थीं। पुलिस ने चोरी के वाहनों को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- दुर्गेश निषाद (उम्र 23 वर्ष, तोरवा) – चोर
- ईश्वर निषाद (उम्र 19 वर्ष, तोरवा) – चोर
- आशुतोष कुमार मिरी (उम्र 29 वर्ष, सिरगिट्टी) – खरीददार
- लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविन्दा (उम्र 29 वर्ष, तोरवा) – खरीददार
बरामद मशरूका: * 01 सफेद एक्टिवा स्कूटी (CG 10 JD 3517)
- 01 डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 10 EE 2063)
- 01 मोटरसाइकिल (CG 10 BN 1522)
