बेलतरा में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल की कोर कमेटी गठित, 21 सदस्यों ने ली राष्ट्र-धर्म सेवा की शपथ
बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल विधानसभा बेलतरा की कोर कमेटी का गठन, 21 सदस्यों ने लिया राष्ट्र एवं धर्म सेवा का संकल्प
बिलासपुर। 4 जुलाई को परम पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल, विधानसभा बेलतरा, बिलासपुर की कोर कमेटी का विधिवत गठन किया गया। गुरुजी को जन्मोत्सव के उपहार स्वरूप नवगठित कोर कमेटी के 21 सदस्यों ने सनातन संस्कृति, हिंदू राष्ट्र के संकल्प तथा धर्म जागरण के अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की सामूहिक शपथ ली।

नवगठित कार्यकारिणी में प्रमुख सेवा प्रभारी डॉ. कुश कुमार श्रीवास्तव, सह प्रभारी हृदयेश लोगनी, सचिव जयशंकर पांडे, कोषाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, युवा प्रभारी प्रमुख विनोद साजवानी, युवा प्रभारी अनुभव पांडे, विधि प्रभारी राहुल मिश्रा, समाज माध्यम प्रभारी बृज किशोर यादव, मीडिया प्रभारी श्री कुमार पोप्तानी, प्रवक्ता अनंत खरे, धर्म प्रचारक डॉ. आवनिश त्रिपाठी, सुरक्षा प्रभारी हेमंत कुमार चंद्राकर, सेवा प्रभारी चंद्रहास तिवारी, गौ सेवा प्रभारी जयंत श्रीवास्तव, मंदिर चयन प्रभारी यशवंत राजपूत तथा विस्तार एवं ग्राउंड कार्यवाहक उत्तम उपाध्याय को दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी में डॉ. लव श्रीवास्तव, अर्पित तिवारी, विवेक कुमार, नित्यानंद सिंह, उत्तम दास एवं निलेश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों को भी संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियाँ प्रदान की गईं।
शपथ समारोह में सभी सदस्यों ने नियमित सुंदरकांड पाठ, गौ सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को गति देने, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा परम पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन में संगठन को प्रत्येक गाँव एवं वार्ड तक विस्तार देने का संकल्प लिया।
“कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यूरोथैरेपिस्ट श्री मुरली मनोहर कुम्भकार जी तथा उनकी टीम के सदस्य श्री अनिल यादव जी एवं श्री सरजू प्रजापति जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।”
कार्यक्रम का समापन भारत माता, सनातन धर्म एवं बागेश्वर धाम के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में गुरुजी के संकल्प को अपना संकल्प बताते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करने का प्रण लिया।















Sau vài hôm dùng thử slot365 tải app , mình thấy trải nghiệm tổng thể khá tốt. TONY07-08