चाकूनुमा धारदार हथियार से डराने-धमकाने और मारपीट करने वाला आरोपी सीपत पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर। थाना सीपत पुलिस ने धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और मारपीट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा धारदार हथियार जप्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
- नाम: शेख जानू (उम्र 25 साल)
- पिता: स्व. शेख रमजान खान
- निवासी: ग्राम मचखंडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी रामकुमार बिजौरे ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई 2026 की रात करीब 7:30 बजे, जब वह ग्राम भिलमी स्थित शराब दुकान से लौट रहा था, तभी आरोपी शेख जानू ने उसे रोक लिया। आरोपी ने प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने हाथ में रखे चाकूनुमा धारदार हथियार को लहराते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की और चाकू को उसके गले पर अड़ा दिया, जिससे प्रार्थी के गले और हथेली (गदेली) में चोटें आईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपत थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शेख जानू को तत्काल हिरासत में लिया। आरोपी के पास से हथियार बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



