लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पेश की मानवता की मिसाल, निर्धन कन्या के विवाह में की बड़ी आर्थिक व सामग्रिक मदद
बिलासपुर:समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए ‘लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा’ ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। क्लब ने अध्यक्ष संजना मिश्रा की अध्यक्षता में, एक अन्य सामाजिक संगठन की प्रमुख मीनू दुबे के साथ मिलकर, एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए बड़े पैमाने पर आर्थिक एवं आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई है। क्लब के इस सराहनीय प्रयास से जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हुआ।

कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद थामी लाडली की कलाई:
जानकारी के अनुसार, गोंड़ पारा (रामचंद्र वार्ड) निवासी राधिका घर-घर जाकर काम करती हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनकी बेटी काजल के विवाह में आ रही आर्थिक अड़चनों की जानकारी जब बिलासपुर की रीजन चेयरपर्सन लायन अर्चना तिवारी को मिली, तो उन्होंने तुरंत क्लब की ओर से मदद का हाथ आगे बढ़ाया।

उदारता से भरा वसुंधरा परिवार का सहयोग:
क्लब सदस्यों और ब्राह्मण समाज के संयुक्त सहयोग से बेटी की विदाई के लिए गृहस्थी का भरपूर सामान जुटाया गया, जिसमें शामिल हैं:
- वस्त्र एवं श्रृंगार: 18 साड़ियां, 1 लहंगा-चुन्नी, 2 सूट, दूल्हे के लिए सूट का कपड़ा, चांदी की बिछिया, 15 सुहाग पिटारे, फैंसी चूड़ी बॉक्स और 2 पर्स।
- घरेलू सामग्रियां: 1 ट्रॉली बैग, डिनर सेट, रसोई के 50 उपयोगी बर्तन, डबल बेडशीट और 1 सीलिंग फैन।
- राशन व नगद: 50 किलो चावल, 25 किलो आटा तथा ₹5100 की नगद राशि (ताकि परिवार अन्य जरूरतें पूरी कर सके)।
- विशेष उपहार: विदाई के समय इष्टदेव की स्थापना की सनातन परंपरा को निभाते हुए जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा ने चांदी के ‘श्री रामचंद्र जी’ की प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की। कई सदस्यों ने गुप्त दान भी दिया।
सेवा ही संगठन का मूल मंत्र:
इस अवसर पर अध्यक्ष संजना मिश्रा ने कहा, “हम महिलाओं का दायित्व सिर्फ अपने परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।” वहीं सचिव मंजू मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हम बेटियों को समाज में उचित स्थान दिलाते हैं। रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी एवं जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि बेटियां किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, यदि सब हाथ थाम लें तो सेवा आसान हो जाती है।

इस पुनीत कार्य में इनका रहा विशेष योगदान:
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप सहित मंजू तिवारी, शोभा त्रिपाठी, हंसा सेलारका, सावित्री जायसवाल, सलमा बेगम, मंगला कदम, उषा मुदलियार, सुधा परिहार, मंजुला शिंदे, विनीता मिश्रा, अणिमा मिश्रा और किरण बाजपेई का सक्रिय योगदान रहा। अंत में पदाधिकारियों ने सामाजिक संगठन की प्रमुख मीनू दुबे का विशेष आभार व्यक्त किया।
वसुंधरा क्लब का संदेश:
वसुंधरा परिवार जन समुदाय तक यह संदेश पहुंचाना चाहता है कि जहाँ कहीं भी किसी निर्धन कन्या का विवाह हो और माता-पिता असमर्थ हों, वहाँ सहायता के लिए वसुंधरा क्लब के द्वार सदैव खुले हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ सेवा देना नहीं, बल्कि मानवता को जीवित रखना है।



I amm actualy plerased tto glance att this eblog poss whbich
carries plenty off valuable facts, thanks foor prooviding suuch information. xnxx