ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही आगामी सफलता की कुंजी: चंद्रप्रकाश सूर्या
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर शहर की कार्य योजना एवं समीक्षा बैठक संपन्न
मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के शिक्षा बजट को 11,000 करोड़ से बढ़ाकर 59,000 करोड़ किया
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर की कार्य योजना एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही आगामी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक पहुंचकर नए लोगों को जोड़ें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। श्री सूर्या ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षा क्षेत्र के बजट को 11,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 59,000 करोड़ रुपये किया गया है, जो सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

छात्रावासों और अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में सक्रिय हों कार्यकर्ता: उमेश जिभेकर
बैठक में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री उमेश जिभेकर ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी छात्रावासों और अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में जाकर सक्रियता से कार्य करें, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का लक्ष्य: दीपक सिंह

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वहीं सह प्रभारी अनिल सोनवानी ने कार्यकर्ताओं को मंडल और बूथ स्तर पर नियमित दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष आह्वान किया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर अनिवार्य रूप से सुना जाए।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की समीक्षा की गई। इसके साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से लेकर जयंती कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की शुरुआत में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तुलसी बघेल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष कलेश्वर सूर्यवंशी, महामंत्री अभिषेक सोनकर, सतीश सोनकर, जिला मंत्री भुनेश्वर रात्रे, दीपक सोनवानी, सहस सूर्यवंशी, राजा भास्कर, अभिषेक राज, गणेश अनंत, हरीश भारती, गप्पू बोले, बल्लू सारथी, अशोक पाटले, कुंजबिहारी कौशले, दिलीप कोशले, अरविंद रात्रे, मनीष चौहान, ईश्वर सूर्यवंशी, बसंत गढ़ेवाल, प्रांजल आनन्द, प्रमोद गढ़ेवाल, राजेंद्र खाण्डे, सोहन सोनवानी, देव कुर्रे, राजू जांगड़े, आनंद महारुलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




A site melbet oficial, confiável da melbet libera 100% de bônus até R$ 10.000 é uma incrível opção para jogadores.
Com odds atrativas e diversas modalidades, oferece entretenimento e renda
significativos.