न्यायधानी बिलासपुर में बेखौफ चोरों का तांडव: सूने मकान से लाखों की नकदी व सोने के आभूषण पार
बिलासपुर:न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के धार्मिक यात्रा पर शहर से बाहर होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात शातिर बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे लगी विंडो एसी को उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लाखों रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण और कीमती स्टोन (नग) लेकर फरार हो गए।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ 18 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर गए हुए थे। मकान की सुरक्षा के लिए उन्होंने प्रतिदिन रात 10:00 बजे से सुबह 07:00 बजे तक के लिए एक निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किया था।
23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की नजर घर के पीछे लगी विंडो एसी पर पड़ी, जो अपनी जगह से उखड़ी हुई थी। स्थिति संदेहास्पद लगने पर गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना रजनीश सेठ को फोन पर दी। सूचना मिलते ही रजनीश सेठ ने अपने पुत्र और एक स्थानीय परिचित को मौके पर भेजा।
वीडियो कॉल से हुआ चोरी का खुलासा
परिजनों ने मौके पर पहुँचकर देखा तो चोर एसी के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए थे। इसके बाद रजनीश सेठ ने वीडियो कॉल के माध्यम से घर के अंदर का जायजा लिया। अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अलमारी में रखे 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोने के जेवरात तथा कुछ कीमती स्टोन गायब हैं। चोरी गए कुल सामान की वास्तविक कीमत का सटीक आकलन पीड़ित के बिलासपुर लौटने और प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आशंका जताई जा रही है कि नुकसान का आंकड़ा अनुमान से अधिक हो सकता है।
रेकी की आशंका, पुलिस जांच शुरू
वारदात के तरीके से ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने पहले से घर की रेकी की थी। चोरों ने एसी हटाकर प्रवेश किया और अलमारी की चाबी का उपयोग कर चोरी को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




crownplay casino, crownplay casino offers entertaining gaming experiences for enthusiasts.
With a wide assortment of games, including poker, it caters to every taste.
Join now and enjoy the joy at crownplay casino!
Feel free to visit my web-site … https://crownplaycasinos-au.com/