चकरभाठा बिल्हा गौरव सम्मान’ व विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान उत्कृष्ट विधायक धरमलाल कौशिक होंगे मुख्य अतिथि
बिलासपुर/चकरभाठा:सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीजी क्राइम न्यूज़ के तत्वावधान में ‘चकरभाठा-बिल्हा गौरव सम्मान समारोह 2026’ एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 जुलाई (रविवार) को किया जा रहा है।
यह गरिमामय कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्री संत कंवरराम धर्मशाला (अम्बे मंदिर के पास), चकरभाठा-बोदरी में आयोजित होगा।

प्रमुख आकर्षण एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, परशुराम सेना अध्यक्ष विनय शर्मा, आनंद राम दरबार (साईं कृष्ण दास) एवं झूलेलाल धाम के संत लाल साईं दास शामिल रहेंगे। अतिथियों द्वारा चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
आयोजकों के अनुसार, इस समारोह में चकरभाठा, बिल्हा, बोदरी व आसपास के क्षेत्रों से:
समाजसेवा, पत्रकारिता और शिक्षा
स्वास्थ्य, संस्कृति एवं खेल
प्रशासन, महिला सशक्तिकरण व युवा विकास
जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों और प्रतिभावान युवाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देना है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण
कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टरी परामर्श और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
आयोजन समिति की अपील
आयोजन समिति एवं सीजी क्राइम न्यूज़ ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
दिनांक: 26 जुलाई 2026
स्थान: श्री संत कंवरराम धर्मशाला, चकरभाठा-बोदरी
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक




Fantastic experiences await at rocket casino, rocket casino, where gamers can enjoy numerous games.
Captivating gameplay ensures uninterrupted fun, while deals enhance the adventure.
Feel free to surf to my web site https://rocketcasinos-aus.com/