बिलासपुर पुलिस का प्रहार, नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
50 नग Nitrazepam (Nitrosun) टैबलेट एवं 23 नग Onerex Cough Syrup जप्त।
. पूर्व में दर्ज गांजा तस्करी प्रकरण में उड़ीसा से एक फरार गांजा सप्लायर गिरफ्तार।
. श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।


गिरफ्तार आरोपीगण :-
- विनोद साहू, पिता बाबूलाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी पचरी घाट, मनोहर लॉज के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- विशाल कुमार बुनकर, पिता स्व. फुलसिंह बुनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पचरी घाट, मनोहर लॉज के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- अजीत थनापति उर्फ भोला, पिता शुकरू थनापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चरदा, थाना बिनका, जिला सोनपुर (उड़ीसा), हाल मुकाम भंगगुड़, थाना भेडन, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)।
⸻
मामले का संक्षिप्त विवरण
श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरपा बैराज के पास एवं नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी विनोद साहू के कब्जे से 50 नग Nitrazepam (Nitrosun) Tablets तथा आरोपी विशाल कुमार बुनकर के कब्जे से 23 नग Onerex Cough Syrup जप्त किया गया।
इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 455/2026 धारा 21(बी), 22(बी) एनडीपीएस एक्ट तथा अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 21(सी), 22(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुए उनके सम्पूर्ण नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2)(बी) बीएनएस के प्रकरण में 20 किलोग्राम गांजा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार गांजा सप्लायर अजीत थनापति उर्फ भोला को दीगर प्रांत उड़ीसा से तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 05.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।



