जमानत के नाम पर पैसे मांगने, जान से मारने व तांत्रिक क्रिया से नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने जमानत के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा तांत्रिक पूजा-पाठ से हानि पहुंचाने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।
घटना का विवरण:
प्रकरण के अनुसार, आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले तोरवा पुलिस द्वारा दर्ज एक आपराधिक मामले में जेल में निरुद्ध है। ओम बोले और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता को मां-बहन की गालियां देते हुए कहा कि प्रियांशु की जमानत कराने में काफी पैसे खर्च हुए हैं, इसलिए वे 1 लाख रुपये दें। पैसे न देने पर जान से मारने तथा तांत्रिक पूजा-पाठ के जरिए गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

पुलिस कार्रवाई:
शिकायत के आधार पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 427/2026, धारा 296, 351(3), 354, 308, 3(5) बीएनएस एवं 7 छ.ग. टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को 10.08.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:
- ओम बोले (23 वर्ष), निवासी – गुरुद्वारा के पास, दयालबंद, कोतवाली बिलासपुर
- तरुण बजाज (27 वर्ष), निवासी – चिल्ड्रन अस्पताल के पास, तोरवा
- मोहम्मद इसरार (22 वर्ष), निवासी – सफेदखदान, तोरवा
- ऋषिकेश कुमार (28 वर्ष), निवासी – जगमल चौक, तोरवा, बिलासपुर



