सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे के भीतर बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा सेक्टर-डी से लगभग 1 किलोमीटर लंबे बिजली पावर सप्लाई तार (कीमत ₹45,000) की चोरी की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पकड़े गए आरोपियों में नीतेश पंडित (22 वर्ष), राजेश राय (32 वर्ष), विकास सांडे (22 वर्ष) और श्रीजीत जोशी (30 वर्ष) शामिल हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी का जुर्म स्वीकार किया। जांच में पाया गया कि आरोपियों के विरुद्ध अकलतरा, मस्तूरी, मुलमुला और जांजगीर-चांपा थानों में भी कई अपराध दर्ज हैं।
जब्त सामग्री:
- 04 बंडल बिजली पावर सप्लाई तार
- घटना में प्रयुक्त ओमनी कार (क्रमांक: CG 10 FA 2456)
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



