उमाशंकर साहु की रिपोट
भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया सावन उत्सव
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा सावन उत्सव एवं परिचयात्मक बैठक का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती गायत्री साहू जी ने किया।

सावन की हरियाली, पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और महिलाओं के उत्साह से सजे इस आयोजन में भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी श्रीमती फुलेश्वरी सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती मंजुला सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जनपद कोरिया की सभापति श्रीमती धर्मवती राजवाड़े जी, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती शैल भोई जी, श्रीमती नागेश्वरी साहू जी, एमआईसी सदस्य श्रीमती रेखा सूर्यवंशी जी, श्रीमती रुपाली गुप्ता जी, नगर पालिका अध्यक्ष कोटा श्रीमती सरोज साहू जी, पार्षद कमला पुशोत्तम पटेल जी रानी देवांगन ममता मिश्रा सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री अंकिता पांडे शुक्ला जी, नन्दनी साहू जी, उपाध्यक्ष दीपा गन्धर्व जी, कार्यालय मंत्री बबिता ताम्रकार जी, मन की बात प्रभारी रीना झा जी, मीडिया सहप्रभारी अणिमा तिवारी जी, सोशल मीडिया सहप्रभारी अहिल्या दूबे जी, प्रमिला कश्यप पार्वती अनन्त जी, किरण सिंह जी, सीता ठाकुर जी सहित मंडल पदाधिकारी बहनों एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सावन की फुहारों, हरियाली, पारंपरिक संस्कृति और महिला शक्ति के उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने सभी के मन को प्रफुल्लित कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में संगठनात्मक एकजुटता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
— भाजपा महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण



