स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस का चेकिंग अभियान, साउथ बिहार एक्सप्रेस से अवैध हथियार बरामद

बिलासपुर, 13 अगस्त 2026:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अभेद्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

हाल ही में मिली गुप्त सूचनाओं के अनुसार, बाबा धाम (देवघर) से खतरनाक व धारदार हथियार लाकर शहर में आपराधिक गतिविधियों के संचालन की आशंका थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आज थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस के यात्रियों एवं उनके लगेज की गहन तलाशी ली गई, जिसमें घातक व धारदार हथियार बरामद कर जप्त किए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्मों, ट्रेनों, बस स्टैंडों और शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।






