ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस ने जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की साइबर व यातायात जागरूकता की पाठशााला

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव, यातायात टीम एवं महिला रक्षा टीम द्वारा जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ऑडियो-विजुअल और केस स्टडीज के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाने, बैंक विवरण, फोटो व OTP साझा न करने तथा ऑनलाइन गेमिंग व डिस्काउंट फ्रॉड से सतर्क रहने की हिदायत दी। साइबर बुलिंग या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में बिना डरे परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करने को कहा गया। किसी भी धोखाधड़ी पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।


यातायात क्लास में प्रोजेक्ट विडिओ के जरिए छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल के नियम, ज़ेब्रा क्रॉसिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने संबंधी कानूनी प्रावधान समझाए गए। इसके साथ ही ‘राहवीर योजना’ (दुर्घटना पीड़ितों की मदद पर ₹25,000 प्रोत्साहन राशि) व ‘डायल-112’ सेवाओं की जानकारी दी गई।
कांकेर पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की।



Really loving the slot variety here. I hit a decent win yesterday and the withdrawal process was a breeze. jilijiliph is my new go-to for daily fun.