नयापारा वार्ड क्रमांक 4 के सामाजिक भवन में पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ संपन्न
चकरभाठा/सकर्रा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नयापारा बोदरी के वार्ड क्रमांक 4 स्थित सामाजिक भवन में मंगलवार को एकदिवसीय पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विधि-विधान से यज्ञ में आहुति दी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री महामंत्र के जाप से सामाजिक भवन परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजन में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं से भारतीय वेशभूषा में शामिल होने का आग्रह किया गया था। कीर्तन मंडली की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखा।
गायत्री शक्तिपीठ के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर बिलासपुर से यज्ञ संचालक रामकुमार श्रीवास, गणेश प्रसाद श्रीवास, अधो राम प्रजापति, रंजीत गढ़वाल, मन्ना गढ़वाल सहित जिला समन्वयक श्रीमती नंदनी पटनवार उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन में पंचकुंडी यज्ञ को वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
महायज्ञ को सफल बनाने में नयापारा के ग्रामीणों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बीपी श्रीवास, परमेश्वर कौशिक, जेठू राम साहू, वीरेंद्र यादव, रामशरण कौशिक, जीत राम सहित अन्य ग्रामीणों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कीर्तन मंडली एवं ग्रामवासियों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों ने कहा कि गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है। ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। महायज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।



Super easy registration process and the customer support is very responsive. phxjili is definitely my new favorite spot.
The graphics and game variety here are just on another level. It feels like a premium casino experience. Visit evoplaycasino today!
Finally found a platform that doesn’t lag during peak hours. The registration process was a breeze and I started playing in minutes. Give bdck4444bet a try.