बड़ा हादसा टला: दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान टायर पंचर, सभी 37 यात्री सुरक्षित
एलायंस एयर की उड़ान 9i613 की बिलासपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग
आज, 28 अगस्त 2026 को दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9i613 (विमान क्रमांक VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान बिलासपुर हवाई अड्डे पर एक तकनीकी समस्या आई। लैंडिंग के वक्त विमान का बायां (लेफ्ट) टायर पंचर हो गया।

विमान में कुल 37 यात्री और 04 क्रू सदस्य सवार थे। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से विमान को रनवे पर सुरक्षित रूप से रोक लिया गया। इसके तुरंत बाद, हवाई अड्डा प्रशासन और एयरलाइन क्रू की सहायता से सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को रनवे पर ही सुरक्षित उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। इस घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना के पश्चात सुरक्षा जांच और तकनीकी सुधार के कारण बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की आगामी उड़ान को रद्द कर दिया गया है। प्रभावित यात्रियों के लिए एयरलाइन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।














