भाजपा कार्यसमिति सदस्य दीपक मुदलियार ने वार्ड 59 में मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने दिया आशीर्वाद
वार्ड क्रमांक 59 से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं (भाजपा युवा मोर्चा) के कार्यसमिति सदस्य दीपक मुदलियार ने स्थानीय बहनों के साथ इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।


क्षेत्र की अनेक बहनो ने दीपक मुदलियार को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। बदले में, दीपक मुदलियार ने सभी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई देते हुए हमेशा उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए तत्पर रहने का वचन दिया।


दीपक मुलदियार ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत का धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने वार्ड 59 और पूरे अशोकनगर क्षेत्र की समृद्धि तथा बहनों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान बहनों को उपहार भेंट किए गए, जिससे माहौल अत्यंत आनंदमयी हो गया














