लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की बीओडी मीटिंग में आगामी समाज सेवा कार्यों की बनी रूपरेखा
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की महत्वपूर्ण बैठक आज, 30 अगस्त 2026 को इंडियन कॉफी हाउस, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में क्लब के आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष PMJF लायन डॉ. अवनीश त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर क्लब के जनक लायन उत्तम अग्रवाल, संरक्षक PMJF लायन डॉ. कुश श्रीवास्तव एवं ज़ोन चेयरपर्सन PMJF लायन डॉ. लव श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर और जरूरतमंदों की सहायता जैसे आगामी प्रोजेक्ट्स पर गहन चर्चा की और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य PMJF लायन डॉ. पी.के. शर्मा, लायन प्रकाश जोशी, MJF लायन नरेंद्र चंदेल, लायन डॉ. R.K. यादव, लायन नेमा जी, MJF लायन नरेंद्र साहू, लायन मनोज जायसवाल एवं लायन सायरा बानो ने उपस्थित रहकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। अंत में अध्यक्ष डॉ. अवनीश त्रिपाठी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।















Super easy access and the loading speed is impressive. I love how everything is organized, making it easy to find my favorite games. Great vibes over at 991jililink.