सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों, नशाखोरों और चाकूबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस क्षेत्र में सतत गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर, तिफरा के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग अवैध धारदार चाकू जब्त किया गया।
आरोपी का विवरण:नाम: विनोद साहू (उम्र 23 वर्ष)पिता का नाम: स्व. हरप्रसाद साहू
- पता: कुंदरापारा, बजरंग बली मंदिर के पास, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 656/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है। सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने या अवैध गतिविधियों में शामिल तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।














