सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशाखोरी, अड्डेबाजी और चाकूबाजी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशों के तहत सिरगिट्टी पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर/कुंदरापारा तिफरा के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: करन साहू (पिता: संतराम साहू), उम्र 23 साल निवासी: कुंदरापारा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार अवैध चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति या नशाखोरी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।














