सेवा संकल्प अभियान: रोटी बैंक बिलासपुर और मिशन नव भारत ने जिला अस्पताल में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, किया भोजन व फल वितरण
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिलासपुर जिला अस्पताल में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनहित कार्यों में अग्रणी सामाजिक संस्था ‘रोटी बैंक बिलासपुर’ और ‘मिशन नव भारत’ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों व उनके परिजनों को नि:शुल्क भोजन एवं फल वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।


उल्लेखनीय है कि जिला मीडिया प्रभारी रितेश शर्मा के नेतृत्व में रोटी बैंक बिलासपुर विगत 8 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रही है। यह संस्था रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन जरूरतमंदों को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन कराकर जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मिशन नव भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारी सुनील दत्त मिश्रा ने कहा कि “संस्था द्वारा इस तरह का आयोजन हर साल निरंतर किया जाता रहेगा। ऐसे जनहितकारी एवं सेवा कार्यों को करने से मन को आंतरिक शांति के साथ-साथ परम आनंद की अनुभूति होती है।”


वहीं वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र कश्यप ने केंद्र सरकार के 25 वर्षों के सफल एवं गौरवशाली जनसेवा सफर तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिशन नव भारत के प्रदेश पदाधिकारी उमाशंकर साहू, उमाकांत मिश्रा, रवि गुप्ता, अस्वनी साहू, कमल दुसेजा, बृजेश भाजपेई, संभागीय पदाधिकारी मनीष कौशिक, जिला पदाधिकारी सूरज वाधवानी एवं आर. के. राय ,भूपेंद्र पांडे एवं देवरी सरपंच रामकुमार कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इसके साथ ही संगठन के युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष गीता सोंचे, जिला अध्यक्ष रेशमा लहरे, कार्यकारिणी सदस्य रेणुका ठाकुर एवं दीपा यादव के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का निश्चय किया।



