संत माता अद्दी अम्मा जी का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार (डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार) में संत माता अद्दी अम्मा जी की मीठी याद में उनका सालाना वर्सी महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगत द्वारा सुखमणि साहिब के पाठ से हुआ। इसके पश्चात बबल भाई साहेब द्वारा प्रस्तुत मधुर गुरबाणी-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और साध-संगत निहाल उठी। कार्यक्रम में विश्व कल्याण एवं जन-जन की समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की गई।
दरबार के सेवादारों ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि संत माता अद्दी अम्मा जी के वर्सी उत्सव के अवसर पर जो भी भक्त उनके चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पांच मोमबत्तियां प्रज्वलित करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, पूज्य पंचायत के अध्यक्ष गोपाल सिधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, श्रीचंद दयालानी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा, सुरेश माधवानी, कन्हैया आहूजा, भगवानदास चंदानी, राजकुमार मनसुखानी, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, मनन, डॉ. सोनम अक्षय, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अमर लाल संतानी, दिलीप कलवानी, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा, राखी इदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, सरला मनवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, अक्षय, राजेंद्र सिंह, अविनाश हिंदूजा, रोशन सहित दरबार साहिब के सभी सेवादारों का विशेष योगदान रहा।



