सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुधन विकास विभाग ने लगाए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
विभिन्न विकासखंडों में पशुओं का टीकाकरण, उपचार, औषधि वितरण एवं कृमिनाशक दवा पान सहित अन्य सेवाएं प्रदान की गईं
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को उनके गांव में ही पशु चिकित्सा एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान पशुओं का टीकाकरण, उपचार, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवा पान, बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव, बधियाकरण एवं गर्भ परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम तरहूल में आयोजित शिविर में 90 पशुओं का ET टीकाकरण, 28 पशुओं का उपचार, 16 पशुपालकों को औषधि वितरण, 53 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 61 पशुओं में बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव तथा 3 पशुओं का बधियाकरण किया गया। शिविर से 21 पशुपालक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती फूलमत पिस्दा, श्रीमती प्रतिमा बढ़ाई, पशु सखी श्रीमती साधना सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम उपस्थित रही।

नरहरपुर विकासखंड के ग्राम साल्हेटोला में आयोजित शिविर में 195 पशुओं का उपचार किया गया तथा बकरी के लिए 57 एवं कुक्कुट के लिए 35 दवाओं का वितरण किया गया। एक पशु का गर्भ परीक्षण भी किया गया। इसी विकासखंड के ग्राम देवरी में पशु चिकित्सालय सरोना के अंतर्गत आयोजित शिविर में 17 पशुओं का उपचार, 45 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 6 पशुओं का बधियाकरण, 87 पशुओं का टीकाकरण तथा 149 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। शिविर से 30 पशुपालक लाभान्वित हुए।


भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम डोंगरगांव में 19 सितंबर को आयोजित शिविर में 96 पशुओं का ET टीकाकरण, 12 पशुओं का उपचार, 48 पशुओं को औषधि वितरण, 72 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 68 पशुओं में बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव किया गया। शिविर से 25 पशुपालक लाभान्वित हुए। शिविर में ग्राम सरपंच श्रीमती चन्द्रिका कांगे सहित ग्राम के पशुपालक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
चारामा विकासखंड के ग्राम भुईगांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में गौवंशीय पशुओं का 145 LSD टीकाकरण, 7 पशुओं का उपचार, 2 पशुओं का बधियाकरण, 25 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 90 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। शिविर से 21 पशुपालक लाभान्वित हुए।
कांकेर विकासखंड के ग्राम अंजनी में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 246 पशुओं का टीकाकरण, 105 पशुओं में जूँ-कीलनी नाशक छिड़काव, 56 पशुपालकों को औषधि वितरण, 48 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 19 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर में ग्राम सरपंच, ग्राम पटेल एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पशु चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र राणा, डॉ. धर्मेन्द्र कुर्रे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम टिमनार में आयोजित निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 198 पशुओं का टीकाकरण, छोटे पशुओं का 99 टीकाकरण एवं उपचार, 50 पशुपालकों को औषधि वितरण तथा 198 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई। पशुओं की टैगिंग भी की गई। इसके अलावा व्यक्तिमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के लिए आवेदन फार्म भरवाए गए। शिविर में डॉ. सुमन, मोबाइल वेटरनरी यूनिट की डॉ. सरिता, पैरावेट श्री नगेन्द्र, श्री उत्तमचंद, अटेंडेंट श्री हेमचंद एवं पशु सखी उपस्थित रहीं।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके गांव के समीप ही पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभागीय टीमों द्वारा पशुपालकों को पशुधन आधारित योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।




The slot graphics are stunning and the hits are frequent. It’s my new favorite spot to relax. Visit pkrumislotsgame now.