जगनिक यादव के स्वास्थ्य का जाना हाल-चाल, सामाजिक विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
चकरभाठा/सकर्रा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगनिक यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर यादव समाज तखतपुर के सचिव एवं भाजपा नेता महेश यादव तथा यादव महासभा तखतपुर के संयोजक अश्वनी यादव उनके तालपुरी बी ब्लॉक, डालमिया हाउस, मकान नंबर 661, पावर हाउस भिलाई स्थित निवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस दौरान दोनों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान जगनिक यादव ने कहा कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय होंगे। उन्होंने प्रदेशभर में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन, समाज के विस्तार और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही। साथ ही सामाजिक एकता, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ।
महेश यादव एवं अश्वनी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि समाज के मार्गदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जगनिक यादव के नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिली है। इस दौरान सामाजिक कार्यों में समाजजनों की सक्रिय सहभागिता, आपसी सहयोग और संगठन की आगामी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
।



