क्रांति सेना की बैठक में जुटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा
चकरभाठा/सकर्रऻ। कुर्मी धर्मशाला में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। संगठन की विचारधारा, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर नए कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। पदाधिकारियों ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष अनिल पाली, जिला संयोजक मनोज कौशिक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश निषाद सहित संजय कौशिक, लोकेंद्र, विशाल, राकेश, भुनेश्वर रजक, केसर पटेल एवं नरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



