सरपंच राधिका कौशिक की पहल से सीसीटीवी निगरानी का दायरा बढ़ा, सुरक्षित छतौना की ओर पंचायत का कदम
चकरभाठा/सकर्रऻ। ग्राम पंचायत छतौना में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरपंच श्रीमती राधिका राकेश कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पहल की है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत के दो और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सरपंच की पहल पर वार्ड क्रमांक 4 में श्री छोटेलाल साहू किराना स्टोर्स के पास तथा मां महामाया देवी मंदिर के पास नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इससे इन महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी का दायरा और बढ़ गया है।

ग्राम पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इससे पहले गुड़ी चौक छतौना, अटल बाजार मुख्य मार्ग तथा गुड़ी चौक गांधी नगर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। अब गांव के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को विस्तार मिला है।

सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने ग्रामीणों की सुरक्षा को पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए यह कदम उठाया है। पंचायत का उद्देश्य प्रमुख स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करना और चोरी सहित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में सहायता करना है।
ग्रामीणों की सुरक्षा और गांव में बेहतर व्यवस्था के लिए लगातार किए जा रहे इन प्रयासों से ‘सुरक्षित छतौना—सजग छतौना’ की दिशा में पंचायत की पहल को मजबूती मिली है।



