लायंस क्लब बिलासपुरवसुंधरा ने वृद्ध आश्रम माता की कुटिया में मनाया सीनियर सिटीजन डे
1 अक्टूबर सीनियर सिटिजन डे को राजकिशोर नगर माता की कुटिया मैं जाकर वसुंधरा क्लब ने विभिन्न सेवा गतिविधियां की वृद्ध जनों की सेवा के अंतर्गत अध्यक्ष संजना मिश्रा एवं सचिव मंजू मिश्रा के द्वारा सभी व्रद्ध महिलाओं को वस्त्र दान के अंतर्गत गांऊन दिए गए यहां पर टोटल 24 महिलाएं हैं जो की बहुत ही उम्र दराज है इसलिए यह साड़ी की जगह सिर्फ गाउन पहनती है एवं सभी वृद्ध जनों का हेल्थ चेकअप कराया जिसके अंतर्गत डॉक्टर अपर्णा मिश्रा के सहयोग से बीपी शुगर की जांच करवाई गई और डिस्टिक प्रोजेक्ट रोड सेफ्टी के अंतर्गत


बुजुर्गों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए अपने परिवारों को इससे अवगत कराने की अपील की एवं डॉक्टर एम्बुलेंस को सड़क सुरक्षा में क्या सावधानी रखनी चाहिए इसके बारे में बताया गया और क्योंकि आज व्रद्ध दिवस है इसलिए सभी वृद्ध जनों के बीच में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा से रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत गीत भजन का प्रोग्राम रखा और सुंदर भजन की प्रस्तुति सभी के बीच में दी कुछ पल इन वृद्ध जनों के साथ बिता कर वसुंधरा परिवार ने वृद्ध दिवस मनाया और समाज को यह संदेश दिया कि यह उम्र भी आपके सहयोग और समर्पण की चाहत रखती है


