गांधी जयंती पर बूटेना में विकास का खाका तैयार, ग्राम सभा में वीबी-जी -राम जी के कार्यों पर हुई चर्चा
संवाददाता:अश्वनी यादव
बिलासपुर/तखतपुर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बूटेना में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा से पहले महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद ग्राम सभा में वीबी-राम जी से संबंधित कार्यों, गांव की जरूरतों, विकास की प्राथमिकताओं और प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे पंचायत के समक्ष रखे और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य आगे बढ़ाने पर जोर दिया।


ग्राम सभा में लावारिस गौवंश से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। किसानों ने गौवंश की समस्या के स्थायी समाधान की मांग पंचायत के समक्ष रखी। सरपंच श्रीमती द्रौपदी ध्रुव ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। इस दौरान पंच वेदराम निर्मलकर, सुखराम खेरवार, रेखा निर्मलकर सहित ग्रामीण प्रहलाद निर्मलकर, मुकेश निर्मलकर, अश्वनी यादव, मुन्ना निर्मलकर, अरुण निर्मलकर, परस निर्मलकर सचिव सतीश साहू ,रोजगार सहायक तुलसीदास मानिकपुरी एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


