सेवा ज्योति यात्रा 07 अक्टूबर कोबाइक रैली के साथ निकलेगी पदयात्रा, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को कांकेर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बाइक रैली के साथ पदयात्रा भी निकाली जाएगी। बाइक रैली में लगभग 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही पदयात्रा में भी बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।


सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को 07 अक्टूबर के प्रातः 08 बजे नया बस स्टैण्ड के पास स्थित डोम में उपस्थित होने कहा गया है। कलेक्टर द्वारा जिलेवासियों से भी सेवा ज्योति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की गई है। समीक्षा बैठक पश्चात कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नया बस स्टैण्ड के पास स्थित डोम में सेवा ज्योति यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में श्री महेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री राजा देवनानी, श्री राजा पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।



Super easy to get started and the welcome offer was a nice touch. I am really enjoying my time on jili356login.