कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास मार्गदर्शन में लोकतंत्र बचाओ मार्च में सैकड़ो लोग हुए सम्मिलित,( ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,) ,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वाधान में लोकतंत्र बचाओ मार्च में कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक- श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में बेलतरा और बिलासपुर के सैकड़ो कांग्रेस जन सम्मिलित हुए, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में तीन निर्वाचन आयुक्त हैं, ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं दो अन्य निर्वाचन आयुक्त श्री जोशी एवं श्री संधू ने 14 बार आपत्तियों की है ।


उन आपत्तियों को दरकिनार कर ज्ञानेश कुमार ने सत्तारुन पार्टी के इशारे पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए हैं, जिसके कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के नेतृत्व में राहुल गांधी जी के एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जय हिंद जी के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है, हम चाहते हैं कि भ्रष्ट मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए और 13 करोड़ जिन मतदाताओं के नाम काटे गए उन्हें जांच कर जो मृत या जिनके डबल नाम है उन्हें छोड़कर बाकी सभी का नाम जोड़ा जाए।


इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ श्री मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल हृदयेश कश्यप राहुल गोरख आयुष सिंह राज चरण सिंह राज पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू धनंजय कश्यप सोनू कश्यप धनंजय कश्यप केशव पांडे राजकुमार बजाज मयंक वर्मा कन्हैया दुबे महेश मिश्रा कौशल श्रीवास्तव शुभम श्रीवास बल्लू सतनामी मनोज पटेल अजय सिंह ठाकुर मंगल वाजपेई कृष्णा श्रीवास राम लखन जायसवाल पवन सिंह ठाकुर प्रवीण बघेल रवि बघेल हरीश वर्मा अनिल साहू, उमेश कश्यप वीरेंद्र लैहरषन राधेश्याम तंबोली सुखदेव तिवारी अमन साहू हरि वर्मा धर्मेंद्र सोनी कौशल श्रीवास्तव रामनाथ साहू दीपक मानिकपुरी प्रशांत कई प्रणव साहू मकसूदन साहू कौशल साहू रमेश शिकारी राम प्रसाद चंद्राकर मुकेश खरे मनोज यादव धनंजय यादव सही सैकड़ो लोग उपस्थित थेll


