लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर वृहत हंगर सेवा के साथ में किया प्रतिदिन भोजन सेवा का समापन


बिलासपुर/डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट फूड फॉर हंगर केअंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर अध्यक्ष संजना मिश्रा,डॉक्टर अंबुज पांडे के सहयोग से भूखे को भोजन खिलाया पितृ पक्ष आरंभ होते ही वसुंधरा क्लब ने राम रसोई के साथ में मिलकर प्रतिदिन हंगर सेवा का आयोजन किया क्लब के सदस्यों में सचिव मंजू मिश्रा उषा मुदलियार, प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस, विनीता मिश्रा, किरण बाजपेई कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, सावित्री जायसवाल, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी, चांदनी सक्सेना आदि के सहयोग से प्रतिदिन भोजन सेवा वसुंधरा परिवार की ओर से रखी गई चूंकि पितृपक्ष में अन्न दान का विशेष महत्व होता है इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए रीजन


चेयरपर्सन अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन मेंअपनी सेवा भावना को संचालित करते हुए वसुंधरा परिवार ने प्रतिदिन गरीबों को भोजन कराया जिसमें प्रतिदिन 200 लोग लाभान्वित हुए पितृपक्ष के अवसर पर इस भोजन सेवा का समापन किया गया और राम रसोई का आभार व्यक्त करते हुए राम रसोई की संचालक पूनम अग्रवाल और राजीव अग्रवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया क्योंकि जब हम कोई भी कार्य करते हैं तो किसी एक से नहीं बल्कि सबके सहयोग से वह कार्य संपन्न होता है और इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए वसुंधरा परिवार ने उन सभी क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपनी उपस्थिति दी जैसे कि सुधा परिहार,सलमा बेगम,शोभा त्रिपाठी जी,हंसा सेलारका रत्ना खरे मंगला कदम आप सभी के सहयोग से भोजन वितरण में सहयोग मिला


