
बिलासपुर / चकरभाठा:
चकरभाठा में विगत कई वर्षों से चला आ रहा रात्रिकालीन सिंधी रास गरबा एवं डांडिया नाइट का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समाज के हर वर्ग तक माँ नवदुर्गा के दर्शन और पर्व का उल्लास पहुँचाने वाले इस निःशुल्क आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों ने विशेष रूप से शिरकत की।
भव्य मंच और गरिमामयी उपस्थिति
इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का सफल संचालन मशहूर गायक एवं समाजसेवी विनोद चावला तथा सुनील मलघानी के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत साईं लाल दास जी एवं साईं कृष्ण दास जी के साथ-साथ बिल्हा विधायक माननीय धरमलाल कौशिक जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने देर रात तक गरबा कर रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
समाज के प्रमुख पदाधिकरी एवं गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने में सिंधी समाज एवं स्थानीय स्तर के तमाम वरिष्ठ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुखी सुरेश फोटाणी, मनोहर लाल मलघानी, विनीता भावनानी, रेखा आहूजा, कंचन मलघानी, मोहन दास वाधवानी, किशोर पंजवानी, जगदीश जग्यासी, रमेश लाल पुनवानी, दक्ष कांकवानी, अशोक जोतवानी, अशोक छाबड़ा, दीपक नवलानी और नंदलाल कुकरेजा, परसराम बत्रा सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों को मिल रहा है सीधा लाभ
आयोजकों ने बताया कि पहले स्थानीय लोगों को गरबा के लिए महंगे पास लेकर बिलासपुर जाना पड़ता था, लेकिन इस निःशुल्क आयोजन से अब चकरभाठा क्षेत्र के सभी वर्गों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। इससे क्षेत्र में माँ के प्रति आस्था और आपसी सौहार्द का एक सुंदर वातावरण बन रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी पधारे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


