नवरात्रि में ब्राह्मण समाज की बहनों ने की सुहागली पूजा
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने सभी ब्राह्मण समाज की बहनों के साथ में मिलकर माता रानी के मंदिर में 51 सुहागली पूजा की राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे जी प्रदेश अध्यक्ष मीनू दुबे और रश्मि शुक्ला जी ने मिलकर 51 सुहागिनों को पूजन अर्चन कर सुहाग सामग्री वितरित की नवरात्रि के अवसर पर सुहागिन पूजा और कन्या पूजा का विशेष महत्व है और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम किसी न किसी मंदिर में आवश्यक रूप से रखा जाता है ।


सुहागली पूजा में रीना झा, शशि प्रभा पांडे, लता दुबे,नम्रता शर्मा,संगीता शर्मा, रिचा तिवारी, प्रेमलता दुबे ,ममता मिश्रा, शशि तिवारी, साधना दुबे, अर्चना शुक्ला,आरती द्विवेदी, कल्पना द्विवेदी, अरुणा मिश्रा, रीता तिवारी, नंदिनी दुबे, नीतू तिवारी, कविता शर्मा, कृष्णा दुबे रेखा पांडे सुषमा पांडे विभा श्रुति कल्पना द्विवेदी आदि समाज की 51 महिलाएं शामिल हुई राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की सभी बहनों ने नवरात्रि पर्व की देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं प्रतिदिन माता की चौकी भंडारा गरबा नृत्य कन्या पूजन में शामिल होने के लिए एवं अपने धर्म संस्कृति से जुड़ने हेतु सभी बहनों से अनुरोध किया


