छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स अस्पताल में हुआ इलाज

छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के संबंध में यह सूचना दी जाती है कि कल शुक्रवार रात्रि को लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उनके पैर में चोट लग गई है। घटना के तुरंत बाद, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया।

अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनके पैर में हल्का (कच्चा) प्लास्टर लगाया है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें फिलहाल पूर्ण विश्राम करने की सलाह दी गई है।
चोट लगने के कारण, माननीय उप मुख्यमंत्री के आगामी सभी निर्धारित शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रम फिलहाल आगामी कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दिए गए हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के उपरांत कार्यक्रमों की अगली रूपरेखा साझा की जाएगी।


