तकनीकी सहायकों और कार्यक्रम अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग, दोषियों पर कार्रवाई की उठी आवाज
बिलासपुर। जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेला में मनरेगा योजनांतर्गत डबरी निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। हितग्राहियों के नाम पर बड़े पैमाने पर डबरी निर्माण में गड़बड़ी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी होने के बीच जांच की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत कुटेला में स्वीकृत डबरी निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति, निर्माण स्थलों, तकनीकी सत्यापन तथा भुगतान संबंधी अभिलेखों की गहन जांच आवश्यक है। आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में संबंधित तकनीकी सहायकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।
जांच के दायरे में तकनीकी सहायक और कार्यक्रम अधिकारी
शिकायत में तकनीकी सहायक राहुल सोनी ऋषभ सोनी ज़िला पंचायत वेंडर के भाई हैँ जिन्हे लगातार बचाया जा रहा हैँ जिनके कार्यकाल में फर्जीवाडlहुआ हैँ , कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा इनके कार्यकाल के दौरान लगातार फर्जीवाड़ा हों रहा हैँ लेकिन प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी अजय तिवारी द्वारा इन्हे लगातार बचाया जा रहा हैं। कार्यक्रम अधिकारी और तकनीकी सहायक के मिली भगत से फर्जी डबरी स्वीकृत हुए हैँ l
भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच की मांग
मामले में डबरी निर्माण स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के साथ स्वीकृति आदेश, मस्टर रोल, माप पुस्तिका, जियो-टैग तस्वीरों, कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र तथा भुगतान संबंधी अभिलेखों का मिलान कराने की मांग की जा रही है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि स्वीकृत कार्यों का निर्माण वास्तव में हुआ है या नहीं और शासकीय राशि का उपयोग निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया गया है या नहीं।
निष्पक्ष जांच से सामने आएगी सच्चाई
इस मामले में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराकर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने की मांग की जा रही है। यदि जांच में अनियमितता अथवा किसी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच के माध्यम से कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति कब तक सामने आती है।


